महाराष्‍ट्र / 24 घंटे में 101 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव, एक पुलिसकर्मी की मौत

By: Pinki Mon, 27 July 2020 4:44:41

महाराष्‍ट्र / 24 घंटे में 101 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव, एक पुलिसकर्मी की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। यहां अब रोजाना 9 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज रोजाना मिल रहे है। इसके साथ ही पुलिसकर्मी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे है। पिछले 24 घंटे में 101 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक कुल 94 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 8 हजार 584 है। इनमें से 6 हजार 538 पुलिसकर्मी ठीक हो हो गए हैं। राज्य में पुलिसकर्मियों के एक्टिव केस 1 हजार 952 हैं। कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी की वजह से महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। हालांकि सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से बीमारी से ग्रसित पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छुट्टी दे दी है। अकेले मुंबई पुलिस में ही 52 से अधिक पुलिसकर्मियों की जान गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र देश का कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में अबतक कुल 3 लाख 75 हजार 800 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 48 हजार 905 है। राज्य में 2 लाख 13 हजार 238 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 13 हजार 656 है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान / मुख्यमंत्री गहलोत को राहत, इस शर्त के साथ विधानसभा सत्र बुलाने को राजी हुए राज्यपाल

# दिल्ली / सुधरने लगे हालात, पिछले 24 घंटे में मिले 613 नए मरीज, 26 लोगों की हुई मौत

# केरल / शादी में शामिल होने के बाद 43 लोग निकले कोरोना संक्रमित, सभी पर मामला दर्ज

# युवक को टक्कर मारने वाली थी बेकाबू JCB, बोलेरो ने बचा ली जान, VIDEO वायरल

# भारत की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, अब 47 एप्स पर लगाया बैन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com